Bharat Taxi Vs OLA Uber: देश की पहली सरकारी कैब टैक्सी सर्विस (Government Cab Taxi Service India) भारत टैक्सी (Bharat Taxi) को लॉन्च कर दिया है. इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत में दिल्ली और गुजरात के कुछ शहरों में शुरू किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Bharat Taxi App को लॉन्च किया है.
Amit Shah ने Bharat Taxi App को लॉन्च करते वक़्त कहा कि- इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवर को कोई कमीशन नहीं देना पड़ेगा और वो खुद इस प्लेटफार्म के हिस्सेदार या मालिक होंगे। अच्छी बात ये है कि पीक ऑवार्स में यूजर को ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा। भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ड्राइवरों को निजी एग्रीगेटर कंपनियों के मॉडल से आजादी दिलाना है।’
Bharat Taxi को लेकर देश में अच्छा रिस्पॉन्ड मिल रहा है. पिछले साल गुजरात के कुछ शहरों में इसे शुरू किया गया और तब से रोजाना 10 हजार राइस हो रही हैं. 10 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है और 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर इससे जुडी हैं. इस ऐप से 3 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं.
प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले सभी ड्राइवर्स के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गईं।
निजी कंपनियां जैसे OLA और Uber आमतौर पर ड्राइवरों की कमाई से 20% से 30% तक कमीशन वसूलती हैं। इसके उलट, Bharat Taxi ‘जीरो-कमीशन’ मॉडल पर काम करेगी। यानी ड्राइवर जितनी कमाई करेगा, वह सीधे उसके पास जाएगी।
इसके साथ ही, ग्राहकों के लिए भी राहत की बात यह है कि इसमें ‘सर्ज-प्राइसिंग’ (पीक ऑवर्स में ज्यादा किराया) का सिस्टम नहीं होगा। इससे यात्रियों को भी किफायती दरों पर टैक्सी मिल सकेगी
2 साल में पूरे देश में सर्विस शुरू
फ़िलहाल ये योजना कुछ ही शहरों में चल रही है लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि अगले 2 साल में देश के सभी शहरों तक यह सर्विस पहुंच जाए. इसके लिए सरकार के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के साथ इसे इंटीग्रेट किया जाएगा। दिल्ली के 7 प्रमुख स्थानों पर ड्राइवरों के लिए सपोर्ट सेंटर भी शुरू किए गए हैं।
