मंडे मार्केट में इस Tyre Stock में बनेगा मोटा पैसा! जानें क्यों है इसकी हर तरफ चर्चा

Best Stock to Invest: बीते दिन यानी शुक्रवार बाजार के आखिरी कार्य दिवस के दिन टायर और ट्यूब के कारोबार से जुड़ी JK Tyre अपने दिसंबर क्वॉर्टर के नतीजे पेश किए. तीसरी तिमाही में JK Tyre & Industries Ltd का प्रदर्शन काफ़ी मज़बूत रहा है, ख़ासकर मुनाफे के मोर्चे पर, जहां सालाना आधार पर करीब तीन गुना की बढ़त देखने को मिली है. मुनाफे में यह तेज़ी ऑटोमोबाइल डिमांड में आई मजबूती की वजह से दर्ज की गई है.

कितना बढ़ा मुनाफा!

दिसंबर तिमाही में JK Tyre का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹207 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले समाप्त हुए सितंबर तिमाही में मुनाफा ₹52.6 करोड़ रहा था. इस तरह तिमाही आधार पर मुनाफे में करीब 298% की बढ़त देखने को मिली है. गौरतलब है कि इसी का असर इसके शेयरों में भी देखने को मिलेगा.

अब अगर बात रेवेन्यू की करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू या आय सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹4,223 करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹3,673 करोड़ रही थी. रेवेन्यू में आई यह ग्रोथ दर्शाती है कि कंपनी का प्रदर्शन सभी सेगमेंट्स में बेहतर रहा है.

इतना ही नहीं ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी तीसरी तिमाही में मजबूत रही है. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 82% उछलकर ₹571.3 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल दिसंबर तिमाही में EBITDA ₹313.8 करोड़ रहा था.

मार्जिन में बढ़ोतरी

इसके साथ ही, तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन में भी साफ़ सुधार देखने को मिला है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.5% हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 8.5% था. मार्जिन में यह सुधार प्रोडक्ट प्रीमियमाइजेशन, बेहतर एक्ज़ीक्यूशन और कच्चे माल की लागत के अनुकूल रहने की वजह से आया है.

घरेलू बिजनेस का प्रदर्शन

गौरतलब है कि कंपनी का घरेलू कारोबार भी तीसरी तिमाही में शानदार रहा है जी हां इसने घरेलू बाजार में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी के अनुसार डोमेस्टिक बिजनेस सालाना आधार पर 16% की डबल-डिजिट ग्रोथ के साथ बढ़ा है, जिसमें रिप्लेसमेंट सेगमेंट की 12% की बढ़त और OEM बिजनेस सेगमेंट की 27% की ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा है.

68% रिटर्न इतने महीने में?

अब बात अगर इसके स्टॉक की करें तो बीते दिन यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का शेयर ₹3 की बढ़त के साथ ₹539 के स्तर पर बंद हुआ. रिटर्न के लिहाज़ से स्टॉक ने पिछले एक हफ्ते में 4%, पिछले एक महीने में 6%, पिछले तीन महीनों में 20%, पिछले छह महीनों में 68% और पिछले एक साल में 73% का रिटर्न दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *