Best Stock to Watch: शेयर मार्केट में गिरावट हो या बहार आ जाए इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखता है. गौरतलब है बीते 27 जनवरी से यह शेयर भागता ही जा रहा है. उस दिन से हर रोज इस शेयर में अपर सर्किट लग रहा है. जी हां आपको बताएं आज भी यह 5℅ चढ़ कर अपर सर्किट में बंद हुआ है. यह शेयर है IT Sector की सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड चलिए जानते हैं इसके बारे में अन्य जानकारी….
क्यों लगा रहा अपर सर्किट
गौरतलब है कि कंपनी को बीते दिनों ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की कंपनी ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज (FZE Trueledger Technologies FZE) से बड़ा निवेश प्रस्ताव मिला था. और अब खबर मिली है कि सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजिज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव से सिल्वरलाइन की ग्रोथ, खासकर AI से जुड़े कामों को और मजबूती मिलेगी. इसलिए जब BSE Sensex 1200 से भी ज्यादा अंक गिरे थे, तब भी यह शेयर अपर सर्किट में बंद हुआ था.
क्या है UAE की कंपनी के प्रस्ताव में
ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज FZE ने सिल्वरलाइन में 20% तक की हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया है. इसमें करीब 80 करोड़ रुपये के बराबर का निवेश होगा. अब इस प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी लेनी पड़ेगी. इस पैसे से सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज अपनी तकनीकी तरक्की और विस्तार की योजनाओं को बड़ा बूस्ट दे सकती है.
शेयर प्राइस डिटेल्स
सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज शेयर 27 जनवरी को BSE में ₹7.81 पर बंद हुआ था. और आज इसका भाव 19.60 से ही हर रोज अपर सर्किट लग रहा है. आज सुबह यह पांच फीसदी बढ़ कर 19.60 रुपये पर खुला. इसी के साथ यह अपर सर्किट में बंद हो गया.
शेयर का रिटर्न
अगर आखिरी 20 दिनों की बात आपको बताएं तो इन 20 दिनों में ही इस शेयर ने 250% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आज यानी 20 फरवरी 2026 को कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन (बाजार में कुल कीमत) करीब 305.62 करोड़ रुपये है. पिछले बारह महीनों के प्रति शेयर आय (EPS) 1.47 रुपये है। इस हिसाब से, इसका प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेश्यो 13.33 है. हालांकि यह वैल्यूएशन के नजरिए से ठीक है. लंबे समय की बात करें तो, पिछले एक साल में इस शेयर ने 75% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जो इसी अवधि में निफ्टी 50 के 12.53% के रिटर्न से कहीं ज्यादा है.
