Copper Price Today: अभी तक सिर्फ गोल्ड सिल्वर के रेट से लोगों को फर्क पड़ता था लेकिन अब ऐसा हाल है गोल्ड सिल्वर की कीमतों के जैसे तांबे की कीमतों से निवेशकों को असर पड़ता है. ऐसे में आपको बता दें की कॉपर में भी भारी उतार-चढ़ाव से निवेशक हैरान हैं. दरअसल निवेशक तांबे को आने वाले समय के लिए मार्केट का नया किंग बता चुके हैं. जी हाँ कॉपर में भारी तेजी की संभावना जता चुके हैं, तो फिर इस समय तांबे की कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव क्यों देखने को मिल रहा है? यह सवाल भी कई निवेशकों के द्वारा पूछा जा रहा है.
गौरतलब है कि, इस समय बाजार में बने हालातों को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि आगे कीमतों में तेजी आएगी या गिरावट लेकिन इतना जरूर समझ आ रहा है कि जिस रफ्तार से तांबे का इस्तेमाल बढ़ रहा है उससे केवल संभावनाएं जताई जा सकती है कि आने वाले, समय में हाई डिमांड के कारण कीमतों में तेजी आ सकती है.
तांबे की सप्लाई में कमी का वैश्विक प्रभाव
गौर करने योग्य बात यह है कि, दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया में सप्लाई व्यवधानों के अलावा टैरिफ के कारण भी तांबे की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन पिछले कुछ समय से तांबे के कीमते कम हो रही है. जिसके पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि लगभग एक दशक में जनवरी महीने में कॉपर स्मेल्टिंग अपने सबसे निचले स्तर पर थी. जिसके कारण मार्केट में अनिश्चितताओं का माहौल बढ़ रहा है. जनवरी में वैश्विक स्मेल्टिंग क्षमता का 14.3% निष्क्रिय था. जो कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे का कारण हो सकता है.
कितना हो गया तांबे का भाव ?
ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स पर आज तांबे की कीमत में मामूली तेजी लौटते हुए दिखाई दे रही है. कॉपर रेट 5.8315 डॉलर प्रति पाउंड हो गया है. आज भले ही कीमतों में तेजी देख रही है लेकिन कल गिरावट रिकॉर्ड हुई थी. घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर 12 फरवरी 2026 को तांबे का भाव (27 फरवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला) 1205.50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
बीते कई दिनों से कमोडिटी मार्केट का यही हाल है एक दिन कीमतों में तेजी तो अगले ही दिन गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि जिस रफ्तार से तांबे की डिमांड बढ़ती जा रही है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है.
