IPL में गर्लफ्रेंड कल्चर से BCCI नाराज, नकेल कसने की तैयारी

IPL। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाराज है. BCCI अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर नकेल कसने के लिए तैयारी कर रहा है. BCCI का रुख साफ है कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और पत्नियां कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड बड़ी समस्या बन गई है।

BCCI के अधिकारी ने कहा अगर इसे अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. हम ऐसे मामले देख रहे हैं जहाँ टीम बसों को गर्लफ्रेंड का इंतज़ार कराया जा रहा है और वे खिलाड़ियों के साथ उन्हीं होटलों में रुक रही हैं।

गर्लफ्रेंड से प्रॉब्लम क्यों?

दरअसल IPL 2026 के दौरान कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि टीम के रहने की जगह पर भी खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को अपने साथ रखते हैं. टीम बस को अक्सर इन गर्लफ्रेंड का इंतजार करना पड़ता है. हद तो तब हो जाती है जब ये खिलाड़ियों के साथ उनके होटल के कमरों में भी रुक रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *