यूपी में आइसक्रीम वाले का सिर काटा फिर घर के चूल्हे में पकाया!

Barabanki Icecream vendor killed: उत्तर प्रदेश के बारांबकी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां एक मामूली से विवाद में आरोपी ने एक आइसक्रीम बेचने वाले युवक की बेहरमी से हत्या कर दी. उसने मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया और घर लाकर उसे चूल्हे में जलाने लगा.

मामला शनिवार 28 मार्च का है, बारांबकी के  थाना टिकैतनगर के तहत गांव नैपुरा मजरे परसावल में यह घटना हुई.  26 साल के बबलू राजभर हमेशा की तरह गांव में आइसक्रीम बेचने पहुंचे थे. गांव के रहने वाले 50 साल के शंकर यादव ने उनसे आइसक्रीम मांगी. आरोप है कि आइसक्रीम खाने के बाद जब बबलू ने पैसे मांगे तो शंकर ने पैसे नहीं दिए, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

पता चला है कि शंकर यादव ने पहले बबलू को गाँव में आइसक्रीम बेचने से मना किया, उसने जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद शंकर यादव ने आइसक्रीम भी खाई और पैसे नहीं दिए. बबलू बार बार पैंसे मांग रहा था इतने में शंकर यादव अपने घर के पास से धारदार हथियार लेकर आया और बबलू का सिर अलग कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी कटे हुए सिर को अपने घर में ले गया, और चूल्हे के पास रखकर उसे जलाने लगा. सिर का कुछ हिस्सा जल भी गया. घटना देख रहे लोग डरकर मौके से भाग गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा,

“टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आइसक्रीम बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.”

कटा सिर जलाने के आरोप पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया,

“घटनास्थल के पास शंकर यादव की झोपडी ही, वहीं वह सिर काटकर ले गया था, चूल्हे के पास सिर को रखा था, कुछ हिस्सा भी सिर का जल गया था… पुलिस पहुंची तो आरोपी को हिरासत में ले लिया और कटे हुए सिर को धड़ के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पर 2008 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमे वो जेल गया था. सिर खाने जैसी कोई बात नहीं है. आरोपी साइको किस्म का है.”

मृतक बबलू राजभर के चार भाई और चार बहनें थीं. उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है. करीब चार दिन पहले ही बबलू ने साइकिल पर आइसक्रीम बेचने का काम शुरू किया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी शंकर यादव खेती करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे घर से निकाल दिया था और वह खेत में ही रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *