Bank Nifty कर रहा बाउंस बैक! 58300 के लेवल संभव, इस स्टॉक का है बड़ा रोल

Stock market chart showing sharp rise, magnifying glass highlighting price movement

Bank Nifty News: शेयर बाजार में शुक्रवार को निचले स्तरों से खरीदारी देखी गई और बड़ी गैप डाउन ओपनिंग से मार्केट में शार्प रिकवरी हुई. इस रिकवरी में बैंकिंग स्टॉक में आई बाइंग ने बड़ी भूमिका निभाई और बाजार को फिर से पॉज़िटिव कर दिया. Nifty में क्लोज़िंग 17 अंकों की मामूली गिरावट एक साथ 25492 के लेवल पर बंद हुआ. Banking Index Bank Nifty में 322 अंकों की तेज़ी रही और वह 57877 के लेवल पर बंद हुआ.

इससे पहले NIFTY BANK ने 57158 का डे लो लेवल देखा. बैंक निफ्टी में 58300 के लेवल से प्रॉफिट बुकिंग चल रही थी, लेकिन शुक्रवार को बैंक निफ्टी में फिर से खरीदारी देखने को मिली. आने वाले दिनों में भी बैंकिंग इंडेक्स में बाइंग देखी जा सकती है.

Bank Nifty के Chart पर मज़बूती

Bank Nifty के डेली चार्ट पर देखें तो शुक्रवार को बुलिश एंगल्फिंग कैंडल बनी है, जो आने वाली तेज़ी का संकेत है. Bank Nifty के लिए 57500 का लेवल एक सपोर्ट लेवल है. इस लेवल से ऊपर बने रहने तक अब Bank Nifty में बाइंग आती रह सकती है. Bank Nifty के लिए अब 57500-57000 एक स्ट्रांग बाइंग ज़ोन है. बैंक निफ्टी में कमज़ोरी अब तभी देखी जाएगी, जब वह 57300 के बाद 57000 का भी सपोर्ट लेवल ब्रेक कर दे.

फिलहाल Bank Nifty मज़बूत बना हुआ है जिसे पीएसयू बैंक लीड कर रहे हैं. बैंक निफ्टी की तेज़ी उसे एक बार फिर 58300 के ऊपरी लेवल तक ले जा सकती है.

इस बैंकिंग शेयर का होगा अहम रोल

Banking Index की तेज़ी में ICICI Bank Ltd के शेयर की तेज़ी ने भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि जिस समय 1अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक बैंक निफ्टी तूफानी तेज़ी दिखा रहा था, तब ICICI Bank के शेयर प्राइस गिरावट में चल रहे थे. लेकिन अब हालात बदल सकते हैं.

बैंक निफ्टी की तेज़ी के अगले सफर में ICICI Bank अपनी भूमिका निभा सकता है. ICICI के डेली चार्ट पर शुक्रवार को बुलिश मारुबोज़ू कैंडल बनी है, जिसमें 1320 के सपोर्ट लेवल से बड़ी खरीदारी आई और वह 1344 रुपए के डे हाई पर गया.

ICICI Bank के शेयर में अब तेज़ी आ सकती है और वह एक बार फिर 1400 रुपए के शॉर्ट टर्म टारगेट तक पहुंच सकता है. शेयर प्राइस की संभावित तेज़ी बैंक निफ्टी को एक बार फिर 58300 के लेवल तक जाने में मदद कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *