मैहर। जिले के अमरपाटन वन क्षेत्र में देर रात दो जंगली हाथियों का मूमेंट देखा गया। नर और मादा हाथी ग्राम जुड़मनिया के पास एक घने बगीचे में मौजूद रहे। हाथियों की मौजूदगी से गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के लोगो को दिए। जिस पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय हो गई और पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया। वन अमला क्षेत्र में भ्रमण करके हाथियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
केले और आम के बगीचों में पहुंचे हाथी
जानकारी के तहत हाथियों का यह जोड़ा अमरपाटन वन रेंज के ग्राम जुड़मनिया के घरों के पीछे मौजूद बगीचों में घुसकर उत्पात मचाया. पता चला है कि हाथियों ने सबसे पहले केले के बगीचे में इंटर किया और वहां लगे पौधों को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद दोनों हाथी आम के बगीचे में पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान हाथियों ने बगीचें के पेड़ों को नुकसान पहुचाए है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के है हाथी
जो जानकारी आ रही है उसके तहत दोनों हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के है। दोनों हाथी लम्बे समय से मैहर, सीधी, रीवा और मउगंज जिले में विचरण कर रहे है। वन विभाग दोनों हाथीयों की न सिर्फ मूमेंट पर नजर बनाए है बल्कि वन विभाग का प्रयास है कि हाथी जंगल की ओर रूख कर लें, जिससे गांव में किसी भी तरह की जन-धन की हानि न हो सकें। वन विभाग के लोगों का कहना है कि हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नही की जा रही है। इससे हाथी बेकाबू हो सकते है, इसकी बजाए ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है कि वे सर्तक रहें।




