फरसा बाबा की मौत पर बोले बागेश्वर महराज, दोषियों को हो फंसी, कहा मिल रही हमें धमकियां

छतरपुर। मथुरा में गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत पर अब सनातनी धर्म प्रेमियों का आक्रोष बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के छतपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के मंहत धीरेन्द्र शास्त्री ने बाबा के साथ घटी घटना और उनकी मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग फरसा बाबा की मौत के जिम्मेदार हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था।

मुझे और मेरे परिवार को मिल रही धमकियां

बागेश्वर महराज ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं, क्योकि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। बागेश्वर महराज ने कहा कि अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।

क्या थी घटना

दरअसल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में बाबा चंद्रशेखर उर्फ ’फरसा वाले बाबा’ की बीते दिनों मौत हो गई। बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गो-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबा के साथ घटी घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला, तब कही जाकर स्थित सामान्य हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *