बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा अब करेगे शादी, बताया कैसी होगी उनकी पत्नी

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर अक्सर बाते सामने आती रही है। इसी बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद अपने शादी को लेकर बड़ा बयान दिए है। जिसमें उन्होने कहा है कि विवाह निश्चित रूप से होगा और जल्द ही इस संबंध में खुशखबरी दी जाएगी। शास्त्री ने बताया कि उन्हें गुरु की आज्ञा मिल चुकी है और उन्होंने अपनी माता से कह दिया है कि अब लड़की देखना शुरू करें।

माता की पंसद से होगा विवाह

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनका विवाह माता की पसंद से ही होगा। उन्होने कहा कि यह विवाह उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और परिवार की सहमति से होगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे बद्रीनाथ धाम में साधना करेंगे, यह साधना 21 दिनों की होगी, जिसमें पांच दिन की विशेष तपस्या भी शामिल होगी। साधना पूर्ण होने के बाद विवाह की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। इस घोषणा के बाद उनके अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

वाइफ नहीं, अर्धांगिनी चाहिए

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि वे शादी करेंगे, लेकिन उन्हें वाइफ नहीं, अर्धांगिनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि एक 40 साल की महिला अपने पति को तलाक देकर उनसे विवाह की बात कह रही थी। एक महिला पूजा-उपवास का हवाला देकर उनसे शादी की जिद कर रही थी। उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की, लेकिन पीठाधीश ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी गुरू की आज्ञा के अनुसार अपनी माता की पंसद से ही विवाह करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *