Ayodhya Ram Mandir Gold Ramcharitmanas Missing: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच एक और बड़ा दावा सामने आया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण (Former Union Home Secretary Laxmi Narayan) ने आरोप लगाया है कि उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) को भेंट की गई सोने से मढ़ी रामचरितमानस (Gold-Plated Ramcharitmanas) अब मंदिर से गायब है। उनका दावा है कि इस विशेष रामचरितमानस की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये थी।
सवा क्विंटल की रामचरितमानस भेंट करने का दावा
लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को लगभग सवा क्विंटल वजनी रामचरितमानस मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। इसके करीब 1000 पन्नों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई थी। उनका आरोप है कि आज तक उन्हें इस दान की कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी गई और कुछ महीनों बाद यह रामचरितमानस मंदिर परिसर से गायब हो गई।
चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप (Champat Rai Controversy)
पूर्व गृह सचिव ने दावा किया कि अयोध्या पहुंचने पर उन्हें चंपत राय से मिलने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी रामचरितमानस को मंदिर में सुरक्षित रखने की बात कही, तो उन्हें जवाब मिला कि ट्रस्ट के पास कई लोगों के आभूषण और अन्य वस्तुएं आती हैं और सभी का प्रदर्शन संभव नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में दोबारा मिलने पर चंपत राय (Champat Rai) ने उनसे कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते और जहां चाहें शिकायत कर सकते हैं।
नृपेंद्र मिश्रा और गोपाल राव से भी संपर्क करने का दावा
पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव से भी इस मामले में संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला।
ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफों और SIT रिपोर्ट पर होगी चर्चा
इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) ने 6 जुलाई को होने वाली बैठक का एजेंडा जारी किया है। बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के संभावित इस्तीफों, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की शुरुआती रिपोर्ट और मंदिर प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।




