Awarapan 2 को रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। यह फैसला हाल ही में सेंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया गया है इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं प्रमाण के दौरान सीबीएफसी ने हिंसा ड्रग्स से जुड़े दृश्य और कुछ विजुअल्स के 9 संशोधन करने के निर्देश दे दिए हैं।
CBFC ने Awarapan 2 को दिया U/A 16+ का सर्टिफिकेट
जानकारी के अनुसार आवारापन 2 फिल्म को सीबीएसई की तरफ से 16 + सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब यह है कि 16 वर्ष कम आयु के ऑडियंस के लिए अभिभावक की सलाह जरूरी बताई गई है फिल्म की सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह प्रमाण पत्र दिया गया है।
ये भी पढ़े: रामायण में Sai Pallavi के रोल की ट्रोलिंग पर बोली ‘सीता’ दीपिका चिखलिया..
इस फिल्म में कुल 9 बदलाव करने के निर्देश
जानकारी के अनुसार Awarapan 2 फिल्म में सीबीएसई ने कुल 9 संशोधन को करने के लिए कहा है इसमें कुछ हिंसक सीन है जो छोटा करना होगा या फिर उसको हटाना होगा, ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़े कुछ विजुअल्स को हटाने और कुछ वीडियो में बदलाव को बताया गया है। इसके अलावा फिल्म में जरूरी डिस्क्लेमर को जोड़ने और कुछ ऑन स्क्रीन टेक्स्ट में भी संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंसा और ड्रग्स से जुड़े दृश्यों पर रहेगा फोकस
जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने विशेष रूप से अत्यधिक हिंसा वाले कुछ शॉट्स और ड्रग्स सुनने वाले सीन पर अपनी आपत्ति जताई है इन्हीं कारण से संबंधित हिस्सों में कुछ बदलाव किए जाएंगे आधिकारिक प्रमाण प्रक्रिया होने के बाद फिल्म को संशोधन सहित मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़े: रितेश की नौकरी खतरे में है..Salman khan ने होस्ट बन उड़ाया मजाक…
निर्माताओं ने बदलाव के बाद पूरी की सेंसर की प्रक्रिया
रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता ने सीबीएफसी के निर्देशों के अनुसार आवश्यक संशोधन किए हैं जिसके बाद फिल्म को 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल गयाहै। जानकारी के मुताबिक किसी भी कलाकार या निर्माता का अलग से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिल्म अपने निर्धारित रिलीज की तैयारी में है।

