गर्मियों के मौसम में dehydration की समस्या तेजी से बढ़ती है जिसका कारण गर्मियों के मौसम में खानपान में लापरवाही होती है। हाल ही में हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कॉफी शराब और ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शरीर में पानी की कमी और गर्मी को ज्यादा बढ़ा देते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ता है।

कॉफी और Dehydration का क्या है संबंध?
डॉक्टर के अनुसार काफी में मौजूद कैफीन हमारे शरीर पर diuretic प्रभाव डालता है। इसका मतलब है कि यह बार-बार पेशाब आने के प्रक्रिया को बढ़ा देता है जिससे शरीर का पानी तेजी से कम हो जाता है। गर्मियों के मौसम में ज्यादा कॉफी पीने से प्यास बढ़ाने और शरीर में कमजोरी सा महसूस होने जैसे समस्याएं भी देखने को मिलती है।
ये भी पढ़े: Garlic Milk Remedy: क्या सच में पाचन के लिए असरदार है यह देसी नुस्खा?
शराब से बढ़ता है आपके शरीर का तापमान
गर्मियों के मौसम में शराब पीना रिस्क भरा हो सकता है। यह शरीर के हाइड्रेशन सिस्टम को प्रभावित करता है और पानी की कमी को तेज करता है। साथ ही यह हमारे शरीर के तापमान को भी बढ़ा सकता है जिससे चक्कर आना, थकान जैसी स्थिति हो जाती है।
हाई-प्रोटीन डाइट कितना है सुरक्षित?
गर्मियों के मौसम में हाई प्रोटीन फूड जैसे रेड मीट या भारी प्रोटीन वाली डाइट को पचाने में हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगती है और इस प्रक्रिया से हमारे शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा होती है इसलिए इस थर्मिक इफेक्ट भी कहा जाता है। और गर्म मौसम में ऐसी डाइट लेने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है इसलिए इसे लेने से हमें गर्मी के मौसम में बचना चाहिए।
कैसे करें शरीर का Dehydration से बचाव?
डॉक्टर के अनुसार गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए नियमित रूप से पानी पीना, नारियल पानी छाछ और फल जैसे पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन ही खाना चाहिए।
ये भी पढ़े: कारगर हैं दादी नानी के gharelu nuskhe..बच्चों को खांसी, जुकाम से मिलेगी राहत
आपके लिए संतुलित डाइट ही है बेहतर विकल्प
डॉक्टर का ऐसा मानना है की पूरी तरह से किसी भी फूड ग्रुप को बंद करना जरूरी नहीं होता है बल्कि मात्रा और संतुलन पर ध्यान देना ही जरूरी है। कॉफी और प्रोटीन का सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए लेकिन शरीर की जरूरत और मौसम के अनुसार ही खाने में बदलाव करें। कुल मिलाकर गर्मियों के मौसम में सही खान-पान और पर्याप्त पानी को पीने से ही आपको dehydration की दिक्कत से बचने में मदद मिलेगी।
