ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में दिए जाने वाले एक बयान में वहां के मंत्री टोनी बर्क ने Shah Rukh Khan को अपनी पसंदीदा एक्टर के तौर पर बताया। उन्होंने यह बयान एक बातचीत के दौरान सार्वजनिक रूप से कहा जहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने लगाओ की वजह भी लोगों को बताई। खास तौर पर उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म ओम शांति ओम को अपनी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म बताया।
ऑस्ट्रेलिया के मंत्री ने Shah Rukh Khan को बताया ‘फेवरेट स्टार’
Tony Burke जो कि ऑस्ट्रेलिया के मंत्री हैं उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह Shah Rukh Khan की बड़े फैन है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में देखी है और शाहरुख खान की फिल्मों का प्रभाव उन पर खास तौर पर होता है। उनके कहने का तात्पर्य था कि उनकी ऑल टाइम फेवरेट फिल्म शाहरुख खान की सभी फिल्में होती है लेकिन उन सभी फिल्मों में से सबसे प्रिय फिल्म ओम शांति ओम है।
ये भी पढ़े: Rhea Chakraborty को राहत, court ने फ्रिज खाते अनफ्रीज करने का दिया आदेश
Om Shanti Om’ बनी सबसे पसंदीदा फिल्म
अपने बयान में ऑस्ट्रेलिया के मंत्री टोनी बर्क ने ओम शांति ओम फिल्म को अपनी सबसे पसंदीदा फिल्म बताया है उन्होंने फिल्म की बातचीत और कहानी की काफी तारीफ की है। शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम अंतर्राष्ट्रीय ऑडियंस को भी आकर्षित करती है या फिल्म 2007 में ही रिलीज की गई थी और आज भी लोकप्रिय फिल्म बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के मंत्री ने किया अन्य बॉलीवुड फिल्मों का भी जिक्र
Tony Burke ने Shah Rukh Khan की अन्य फिल्मों जैसे चक दे इंडिया, लगान और जोधा अकबर आदि जैसे फिल्मों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों से उन्हें भारत की संस्कृति से जुड़ने में मदद मिली है उनका ये बयान तेजी से वायरल होने लगा और भारतीय ऑडियंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े: नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर Raghu Rai, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…
ग्लोबल स्तर पर भी है Shah Rukh Khan का प्रभाव
शाहरुख खान लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर लोकप्रिय एक्टर रहे हैं उनका प्रभाव सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि यूरोप, मध्य पूर्व देशों और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी देखा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के मंत्री टोनी वर्क का या बयान उनके वैश्विक प्रभाव को दिखाता है। अन्य देशों के मंत्री के द्वारा इस तरह के बयान देने से हमारे देश भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के सांस्कृतिक कनेक्शन के बारे में हमें पता चलता है।

