हिमंता ही होंगे असम सीएम! 12 मई को लेंगे शपथ

Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम (Assam) में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP Legislature Party Meeting) की विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। हिमंता 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे (Assam CM Oath Ceremony 2026)।

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Results 2026) में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 82 सीटें जीत लीं। यह जीत बीजेपी के लिए पूर्वोत्तर भारत में बड़ी राजनीतिक मजबूती के तौर पर देखी जा रही है।

पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह (Himanta Biswa Sarma Swearengin Ceremony) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और एनडीए (NDA Leaders) के सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे।

असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया (Dilip Saikia) ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 मई का दिन असम की राजनीति (Assam Political News) के लिए ऐतिहासिक होगा।

102 विधायकों के समर्थन का दावा

बीजेपी नेताओं के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा को एनडीए (NDA Government Assam) के कुल 102 विधायकों का समर्थन हासिल है। इसमें सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल हैं। पार्टी इसे उत्तर-पूर्व में बीजेपी की मजबूत पकड़ का संकेत मान रही है।

कांग्रेस छोड़ BJP में आए थे हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा कभी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। लेकिन 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद वे पूर्वोत्तर में बीजेपी के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल हो गए।

2021 में वे पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने थे। उनके कार्यकाल में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था और निवेश को लेकर कई बड़े फैसले लिए।

पूर्वोत्तर में बीजेपी की रणनीति का बड़ा चेहरा

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma Political Influence) सिर्फ असम ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में बीजेपी की रणनीति के अहम चेहरे बन चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Politics), मणिपुर (Manipur BJP Strategy), त्रिपुरा (Tripura BJP) और मेघालय (Meghalaya NDA Politics) में भी संगठन को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *