क्रिकेट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय टीम की कप्तान छोड़ने का ऐलान कर दी है। उन्होने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। बेहतर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम के लिए एक सफल कैप्टन भी रही है।
हरमन प्रीत कौर ने भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए कई रिकार्ड अपने नाम किए है। जिनमें से उन्होने 2012, 2016, 2022 और 2026 का एशिया कप जीत कर भारत का मनोबल बढ़ाया था। हरमन प्रीत की सफलता यही तक नही है। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं, जिनमें से भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था और वर्तमान 2026 नागोया एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर हरमन प्रीत की क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हरमनप्रीत ने लिखा है…
आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।

हरमन प्रीत का खेल रिकार्ड
हरमनप्रीत ने भारत के लिए 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
कौन है हरमन प्रीत
हरमनप्रीत कौर एक हरफनमौला भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 2017 में इन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवंबर 2018 में, वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला बनीं। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। वह हर्मन्दर सिंह भुल्लर, वॉलीबॉल और बास्केटबाल खिलाड़ी और सतविंदर कौर के घर पैदा हुई। वे जियान ज्योति स्कूल अकादमी में शामिल होने के बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया, जहां उन्होंने कमलदेश सिंह सोढ़ी ने प्रशिक्षित किया। हरमन अपने करियर के प्रारंभिक दिनों में पुरुषों के साथ खेलती थी। वह 2014 में मुंबई चली गई जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए काम करना शुरू किया। हरमनप्रीत वीरेंद्र सहवाग से प्रेरित थी।




