Site icon SHABD SANCHI

Anuj thakur की मौत, 33 साल की उम्र में टीवी अभिनेता का निधन, दोस्त ने बताई…

Death of Anuj Thakur: TV actor passes away at 33; friend recounts their final meeting

Death of Anuj Thakur: TV actor passes away at 33; friend recounts their final meeting

भारतीय टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर हमारे सामने आई है। एक्टर anuj thakur अब हमारे बीच नहीं रहे केवल 33 साल की उम्र में ही उनके निधन की खबर से उनके परिवार दोस्त और चाहने वाले लोगों को गहरा सदमा लगा है। सबसे दुख की बात यह है कि अनुज अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने की तैयारी में थे वह टीवी पर दोबारा वापसी करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। उनके दोस्त रूपेश ने एक्टर के निधन से जुड़ी एक कुछ ऐसी बातें बताइए जिन्हें जानकर हर कोई भावुक हो गया।

अनुज ठाकुर की अचानक मौत कैसे हुई?

anuj thakur का निधन 27 अक्टूबर 2026 को हुआ था उनके दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश ने बताया कि अनुज को नींद में हीं दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका निधन हो गया। रुपेश के अनुसार अनुज रोज सुबह करीब 4:30 बजे उठते थे और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे, नियमित रूप से जॉगिंग भी करते थे। लेकिन निधन वाले दिन उनका अलार्म बजने के बाद भी वह नहीं उठे तो उनकी मां उन्हें जगाने के लिए कमरे में आई तो उन्हें मृत पाया। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इतनी कम उम्र में अनुज के साथ ऐसा क्या हुआ।

ये भी पढ़े: Sanjay Gupta का निधन: संजय दत्त ने किया दोस्त का अधूरा सपना पूरा करने का वादा

दोस्त रूपेश सोनार ने आखिर क्या बताया?

anuj thakur आपके दोस्त रूपेश सोनार ने उनके निधन की खबर शेयर करते हुए उन्हें याद किया दोनों की दोस्ती साल 2008 में टीवी शो बंधन साथ जन्मों के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई सारे प्रोजेक्ट में साथ काम भी किया था रूपेश ने अनुज को अपना छोटा भाई बताया और अचानक चले जाने पर दुख भी जताया। इसमें सबसे भावुक बात यह है कि रूपेश की अनुज से निधन के करीब 10 दिन पहले ही मुलाकात हुई थी उसे समय दोनों ने साथ में आगे काम करने के प्लानिंग भी की थी।

किन टीवी सीरियल्स में नजर आए थे ये अनुज ठाकुर?

anuj thakur टीवी इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे थे उन्होंने कई सारे सीरियल में साथ काम करके ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उनके प्रमुख टीवी शोस है धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का, बींद बनूंगा घोड़ी चढूंगा, महीसागर आदि इन सभी सीरियल के जरिए अनुज ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का ध्यान खींचा।

टीवी पर वापसी करने का सपना भी रह गया अधूरा

anuj thakur कुछ समय से टीवी इंडस्ट्री से तो दूर थे लेकिन एक्टिंग से उनका लगाव बिल्कुल भी कम नहीं हुआ था। वह दोबारा टीवी पर काम शुरू करना चाहते थे रुपेश के अनुसार निधन से कुछ दिन पहले जब वह दोनों मिले थे तब अनुज ने टीवी पर वापसी करने के प्लानिंग कही थी। वह अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है लेकिन किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि कुछ ही दिनों बाद उनके निधन की खबर मिल जायेगी।

ये भी पढ़े: रिमी टॉमी की दूसरी शादी: 6 साल बाद फिर बसने जा रहा है घर, जानिए कौन हैं लिबिन मैथ्यू

33 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

anuj thakur का अचानक निधन टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा दुख है। वह अभी केवल 33 साल के ही थे और उनके सामने उनकी पूरी जिंदगी बाकी थी। उनके दोस्त की बातों से ऐसा पता चलता है कि अनुज एक बार फिर अपने करियर को नहीं दिशा देना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना अभी भी अधूरा रहा। अनुज ठाकुर के निधन से उनके परिवार दोस्त और टीवी इंडस्ट्री में एक कमी से रह गई है जिसको भरना आसान नहींहोगा।

Exit mobile version