Virosh wedding: faishon designer Anamika Khanna ने हाल ही मैं एक इंटरव्यू के दौरान कहा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई शादी में Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के आउटफिट काफी ज्यादा चर्चा में रहे है इन शादी के कपड़ों को कपल की सांस्कृतिक पहचान और उनके द्वारा दिए जाने वाले इंट्रोडक्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna लुक, एक सांस्कृतिक सोच
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया Virosh Wedding के लिए तैयार किए गए ब्राइडल लुक में दक्षिण भारत की मंदिर वास्तु कला से प्रेरित मोटिव्स शामिल किए गए थे रश्मिका मंदांना की साड़ी में पारंपरिक तरीके से कढ़ाई की गई थी और टेंपल डिजाइन बनाया गया था जो उनके सांस्कृतिक मूल को दर्शाने के उद्देश्य से किया गया था। शादी के कपड़ों की डिजाइन दोनों कपल ने अपनी पसंद और अपनी परंपराओं के अनुसार कराया था।
ये भी पढ़े : Yadav Ji Ki Love Story फिल्म रिलीज टला, The Kerala Story 2 जैसा विरोध
Vijay Deverakonda का लुक भी रहा, शादी में चर्चा का विषय
आमतौर पर शादियों में दुल्हन का लहंगा फेमस होता है लेकिन पारंपरिक रीति रिवाज शादी करने के कारण विजय देवरकोंडा की शादी का लुक भी चर्चा मे रहा। Virosh Wedding में Vijay Deverakonda कब शादी का वस्त्र पारंपरिक धोती और अंग वस्त्र था। उनके लुक में पुराने जमाने में सांस्कृतिक रूप से होने वाली शादी से प्रेरित डिजाइन तत्व शामिल थे। डिजाइनर के अनुसार एक्टर की तरफ से इस लुक को पूरी तरह से पारंपरिक रखने की कोशिश की गई है जिससे ब्राइडल लुक के साथ ये परफेक्ट लगे।
Virosh Wedding में इनकी लव स्टोरी को कैसे दर्शाया गया है?
विजय और रश्मिका की फैशन डिजाइनर ने स्पष्ट रूप से बताया की आउटफिट्स में कपल की लव स्टोरी को साफ तरीके से दर्शाने का प्रयास नहीं किया गया है डिजाइन इस तरह से बनाए गए हैं कि उनकी व्यक्तिगत पहचान स्वाभाविक रूप से सामने आए। कपड़ों की डिजाइनिंग में सांस्कृतिक रिसर्च और ऐतिहासिक का उपयोग किया गया है।
पारंपरिक विरासत को मिला आधुनिक स्पर्श
Virosh Wedding के लुक्स में पारंपरिक दक्षिण भारत की डिजाइन के साथ आधुनिक युग का संतुलन देखने को मिल रहा है। ज्वेलरी और हेयर स्टाइलिंग में भी पारंपरिक दृष्टिकोण अपनाया गया है।
ये भी पढ़े : Yadav Ji Ki Love Story’ की रिलीज डेट टली
तेलुगु और कोडावा परंपराओं का संगम मिला
इस शादी में तेलुगु और कोडावा दोनों परंपराओं को शामिल किया गया है। इसलिए शादी के वस्त्र को डिजाइन करते समय डिजाइनर ने दोनों रीति-रिवाज का ध्यान रखते हुए पारंपरिक डिजाइन का वस्त्र डिजाइन किया है।

