दो बहनों का अट्रटू प्रेम, एमपी में दिल को दहला देने वाली घटना, दो बहने और 4 बच्चों समेत 6 लोगो की मौत

भोपाल। एमपी के शिवपुरी जिले से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां दो सगी बहनें अपने 4 बच्चो के साथ आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना में 6 लोगो की मौत हो गई हैं। इस घटना से न सिर्फ परिवार पर शोक कहर डूब गया बल्कि दो बहनों के इस कदम से हर कोई हैरान है।

गर्भवती ने दे दी जान

जानकारी के तहत यह घटना गूंगरगांव, बैराड़ थाना क्षेत्र की है। यहां 35 वर्षीय अंजली रावत ने सुसाइड कर लिया है। बताया जाता है कि वह 8 महीने की गर्भवती थीं और उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इस हादसे में अंजली, उनके बेटे और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। वही बहन के मौत की जानकारी लगने पर उसकी बड़ी बहन सीता रावत का ऐसा सदमा लगा कि वह न सिर्फ कुएं में कूद गई बल्कि उसने बच्चो को भी कुंए में धकेल दिया। यह घटना खोंकर गांव, कोलारस थाना क्षेत्र की है। मृतिका की पहचान सीता रावत एवं उसके बेटी राखी (14 वर्ष), प्रियंका (11 वर्ष) और श्लोक (6 वर्ष) के रूप में की गई है।

बेटियों को धक्का देने के बाद कूद गई मां

जानकारी के तहत शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के गुंगरगांव की है। अंजली रावत ने पहले कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को कुएं में धकेल दिया और खुद अपने 6 साल के बेटे प्रशांत को गोद में लेकर कुएं में कूद गईं थीं।

दोनों बहनों में था अट्रटू प्रेम

परिजनों का कहना था कि दोनों बहनों में अटूट प्रेम था। छोटी बहन के मौत का सदमा बड़ी बहन नही सह पाई और वह अपने बच्चो को लेकर मौत का रास्ता ही चुन लिया। बहरहाल पुलिस मौत मामलों को लेकर जांच कर रही है और पुलिस की जांच के बाद ही दो बहनों समेत 6 लोगों के मौत मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *