Amritsari Chhole with Shahi Rice Recipe in Hindi : घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी छोले और शाही चावल

Amritsari Chhole with Shahi Rice Recipe in Hindi : घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी छोले और शाही चावल-पंजाब की प्रसिद्ध डिश अमृतसरी छोले अपने गाढ़े, मसालेदार और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है। जब इन्हें शुद्ध घी में बने खुशबूदार शाही चावल के साथ परोसा जाता है, तो यह भोजन किसी भी खास अवसर को शाही बना देता है। आइए जानते हैं घर पर ढाबा-स्टाइल अमृतसरी छोले और शाही चावल बनाने की आसान विधि। घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल अमृतसरी छोले और खुशबूदार शाही चावल। जानिए आसान विधि, सामग्री और परोसने के खास टिप्स।

अमृतसरी छोले बनाने की आवश्यक सामग्री

उबले हुए काले चने – 1½ कप
प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 (प्यूरी)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
छोले मसाला – 2 चम्मच
खड़े मसाले – 2 लौंग, 1 तेजपत्ता
तेल – 2–3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

अमृतसरी छोले बनाने की विधि

कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें लौंग व तेजपत्ता डालें। अब बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्चापन खत्म होने दें,टमाटर प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाले तेल न छोड़ दें। अब छोले मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं फिर उबले हुए काले चने पानी सहित डालें। धीमी आंच पर 15–20 मिनट तक पकाएं, जिससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाए और लीजिए तैयार हैं आपके चटपटे अमृतसरी छोले।

शाही चावल बनाने की सामग्री

बासमती खंडा चावल (तीन नंबर) – 1 कप
शुद्ध घी – 2 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
तेजपत्ता – 1
काली मिर्च – 6–8 दाने
अदरक-लहसुन पेस्ट – ½ चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए

शाही चावल बनाने की विधि

चावल धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें, फिर पानी छान लें। कुकर में घी गरम करें, जीरा, तेजपत्ता और काली मिर्च डालें।
अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का गुलाबी भूनें,चावल डालकर 1-2 मिनट भूनें। भिगोने का पानी डालें और एक सीटी लगाएं।
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर सर्व करें।

परोसने का सुझाव-गरम-गरम अमृतसरी छोले को शाही चावल, सलाद और नींबू के टुकड़े के साथ परोसें। यह कॉम्बिनेशन खास मेहमानों और वीकेंड स्पेशल डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *