KBC 18: अमिताभ बच्चन एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति के 18 सीजन को होस्ट कर रहे है। लेकिन इस पर उन्होंने शो कि उसे पहलू के बारे में बताया जो कैमरे के सामने बिल्कुल भी नजर नहीं आता है। कुछ कंटेस्टेंट की पर्सनल और बेहद गंभीर कहानी सुना उनके लिए भावनात्मक रूप से आसान नहीं रहा है।
कंटेस्टेंट्स की कहानियों ने अमिताभ को किया भावुक
KBC 18 अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा की कुछ कंटेस्टेंट ऐसी गंभीर पर्सनल कहानी लेकर आते हैं इसके बारे में सुनने के बाद उनके लिए अपने इमोशंस को संभालना और बतौर होस्ट शो को आगे बढ़ाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इस अनुभव को बेहद भावुक और दिल तोड़ने वाला बताया है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने किसी कंटेस्टेंट की पूरी कहानी पब्लिकली नहीं बताइए लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि शो के दौरान होने वाली कुछ बातचीत को विस्तार से बता देना उचित नहीं होगा।
ये भी पढ़े: Babita Singh Reporting Review: मर्डर मिस्ट्री और समाज का आइना….
अमिताभ बच्चन के लिए KBC 18 की होस्टिंग का क्या है दूसरा पहलू
कौन बनेगा करोड़पति को आमतौर पर सवालों इनाम और रोमांच के लिए ही जाना जाता है। लेकिन इस शो में अमिताभ बच्चन और कंटेस्टेंट के बीच होने वाले बातचीत भी काफी अहम रहती है। बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट अपनी पढ़ाई, परिवार, नौकरी और जिंदगी में आए मुश्किलों के बारे में बताते हैं। यही बातचीत कई बार माहौल को और भी इमोशनल बना देती है अमिताभ बच्चन की इस बयान से ऐसा लगता है कि मंच पर मुस्कुराते हुए सवाल पूछना हमेशा आसान नहीं होताहै।
क्या अमिताभ बच्चन इस KBC 18 शो छोड़ने वाले हैं?
अमिताभ बच्चन के इस बयान को लेकर ऐसी अंदाजी खबर लोगों को लग सकती है लेकिन वह शो छोड़ने वाले हैं ऐसी कोई भी बात उनके जानकारी से पुष्टि नहीं होती है। उन्होंने सिर्फ कुछ कंटेस्टेंट की कहानी से होने वाले इमोशनल अल के बारे में बात की है इसलिए इसे शो छोड़ने के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
ये भी पढ़े: Neem karoli baba के 5 चमत्कारी किस्से, भक्तों के संस्मरण में दर्ज हैं ये घटनाएं…
इस सीजन में ऐसा क्या है खास?
कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन 10 अगस्त 2026 को शुरू हुआ था और अमिताभ बच्चन ही इसके होस्ट है। इस बार शो की थीम सोचना पड़ेगा रखी गई है, जिसमें केवल जानकारी याद रखने की वजह से समझने और सही तरीके के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है। अमिताभ के द्वारा दिया जाने वाला यह बयान शो कि उसे पहलुओं को भी दिखता है यहां करोड़ों रुपए के सवालों के बीच कंटेस्टेंट के असली जिंदगी और उनकी चुनौती की कहानी भी एक अहम हिस्सा बन जाती है।

