Site iconSite icon SHABD SANCHI

आतंकी आमिर हमजा कौन है? जिसे अज्ञात शूटर ने बीच सड़क में गोली मार दी

Amir Hamza Unknown Shooter Video: पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के को फाउंडर और इस्लामिक आतंकी आमिर हमजा (Amir Hamza Firing Video) पर अज्ञात शूटर ने गोली चला दी. आतंकी पाकिस्तान के ही अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत नाजुक है. यह दूसरा मौका है जब आतंकी पर ऐसा हमला हुआ है, इससे पहले लाहौर में उसके घर के बाहर कुछ हमलावरों ने उसे गोली मारी थी लेकिन वो बच गया.

आतंकी आमिर हमजा कोई छोटा मोटा आतंकी नहीं है ये हाफिज सईद का खास जिहादी था. 2001 से लेकर 2010 तक लश्कर में इसने कई आतंकियों की भर्ती की थी.  हमजा ने न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद को भी हवा देने का काम किया था.

कौन है आमिर हमजा

हमजा को 2012 में US ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. वह लश्कर-ए-तैयबा (LET) की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का मेंबर है. यानी हर बड़े हमले में उसकी भूमिका होती है. LET के चीफ हाफिज मुहम्मद सईद का खास आदमी है. इसके अलावा वो आतंकी अब्दुल रहमान मक्की का भी करीबी है. हमजा न सिर्फ हमलों में, बल्कि LET से जुड़ी एक चैरिटी भी चलाता था. 2010 तक, वह LET की एक यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में अधिकारी और मेंबर रहा. इस ट्रस्ट की कमान भी हाफिज सईद के हाथ में ही थी.

भारत में भी हमले करवाए

Exit mobile version