Amir Hamza Unknown Shooter Video: पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के को फाउंडर और इस्लामिक आतंकी आमिर हमजा (Amir Hamza Firing Video) पर अज्ञात शूटर ने गोली चला दी. आतंकी पाकिस्तान के ही अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत नाजुक है. यह दूसरा मौका है जब आतंकी पर ऐसा हमला हुआ है, इससे पहले लाहौर में उसके घर के बाहर कुछ हमलावरों ने उसे गोली मारी थी लेकिन वो बच गया.
आतंकी आमिर हमजा कोई छोटा मोटा आतंकी नहीं है ये हाफिज सईद का खास जिहादी था. 2001 से लेकर 2010 तक लश्कर में इसने कई आतंकियों की भर्ती की थी. हमजा ने न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद को भी हवा देने का काम किया था.
कौन है आमिर हमजा
हमजा को 2012 में US ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. वह लश्कर-ए-तैयबा (LET) की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का मेंबर है. यानी हर बड़े हमले में उसकी भूमिका होती है. LET के चीफ हाफिज मुहम्मद सईद का खास आदमी है. इसके अलावा वो आतंकी अब्दुल रहमान मक्की का भी करीबी है. हमजा न सिर्फ हमलों में, बल्कि LET से जुड़ी एक चैरिटी भी चलाता था. 2010 तक, वह LET की एक यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में अधिकारी और मेंबर रहा. इस ट्रस्ट की कमान भी हाफिज सईद के हाथ में ही थी.
भारत में भी हमले करवाए
- IISc Attack: साल 2005 में बेंगलुरू इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर आतंकी हमला हुआ. आतंकियों का टारगेट यहां होने वाली इंडियन साइंस कांग्रेस थी. इस हमले में शामिल आतंकी आजतक पकड़े नहीं जा सके.
- RSS headquarter attack: 2006 में नागपुर स्थित आरएसएस के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ. इस हमले में दोनों आतंकी मारे गए थे. आमिर हमजा ने इस हमले को अबु सैफुल्लाह के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सैफुल्लाह की 18 मई, 2025 को ‘अज्ञात बंदूकधारियों’ ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.
- Sunjwan Army Camp Attack: 2018 में 3 आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के संजवान में इंडियन आर्मी के एक कैंप पर अटैक किया. इस हमले में 6 सैनिक, और एक सिविलियन मारे गए थे.
