Alphabet Earnings: Alphabet Inc. ने Q1 2026 Earnings मैं उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है कंपनी का राजस्व करीब 22% से बढ़कर लगभग 109.9 डॉलर बिलियन रहा जबकि मुनाफा लगभग 80% से अधिक हो गया है। यह बढ़त मुख्य रूप से क्लाउड बिजनेस और AI डिमांड के कारण देखने को मिली है। जिसका सीधा असर कंपनी के शेर प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।
Alphabet Earnings में कंपनी का कुल प्रदर्शन मजबूत
अल्फाबेट earning की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस तीमहि में विश्लेषण के अनुमान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। प्रति शेयर इनकम लगभग 5.11 देखी जा रही है जो की अनुमान से काफी ज्यादा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया है कि मजबूत डिजिटल एडवर्टाइजमेंट और क्लाउड सेवाओं की मांग ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार नतीजे के बाद कंपनी के शेयर में लगभग 5% तक की तेजी देखी गई है इससे कंपनी के मार्केट कैप में वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़े: LPG यूजर्स ध्यान दे, May से बदल जाएगा Gas Cylinder Booking का नियम…
Cloud और AI बने Alphabet Earnings के इंजन
Alphabet Earnings के लिए सबसे बड़ी भूमिका गूगल क्लाउड यूनिट में निभाई है। क्लाउड राजस्व करीब 63% की दर से बड़ा है और $20 बिलियन तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी कई गुना वृद्धि देखी गई है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवाओं की बढ़ती मांगने इस ग्रंथ को काफी तेज किया है कंपनी अब आर्टिफिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर डाटा सेंटर और अपने टीपीओ चिप्स में बड़े लेवल पर निवेश कर रही है। जिससे भविष्य में नई रेवेन्यू स्रोत बने की संभावना बताई जा रही है।
Search और विज्ञापन कारोबार अब भी है मजबूत
हालांकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बाजार में कंपटीशन बढ़ते जा रहा है लेकिन अल्फाबेट का मुख्य सर्च और विज्ञापन कारोबार अभी भी मजबूत देखा जा रहा है। इस सेगमेंट में लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है कंपनी के अनुसार यूजर इंगेजमेंट ऑल टाइम high पर है। इससे हमें यह संकेत मिलता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बावजूद सर्च बिजनेस पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ा है।
भारी Capex बना हुआ है चिंता का कारण
Alphabet Earnings के साथ ही एक जरूरी चिंता भी सामने आई है। बढ़ता हुआ पूंजीगत खर्च, कंपनी के इस तिमाही में लगभग 35 डॉलर बिलियन खर्च किया गया है। पूरे फाइनेंशियल ईयर में 2026 के लिए 180 से 190 डॉलर बिलियन तक का अनुमान दिया गया है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार खर्च मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जा रहा है। जिससे निकट भविष्य में फ्री कैश फ्लो और मार्जिन पर दबाव आ सकता है।
ये भी पढ़े: Credit Card Closing impact on credit Score
निवेशकों के लिए संकेत और आउटलुक क्या है?
Alphabet Earnings के आंकड़ों से हमें पता चलता है कि कंपनी तीन प्रमुख स्तंभ Search, Cloud और AI की तरफ तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि भविष्य का प्रदर्शन काफी हद तक इस बात पर ही निर्भर करता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में किया गया भारी निवेश कितनी जल्दी रिटर्न होता है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार लंबी अवधि में ग्रंथ की संभावनाएं मजबूत दिखती है लेकिन कम अवधि में लागत का दबाव हमेशा बना रहता है। हालांकि यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है।

