Akshaye Khanna Tumbbad / Akshaye Khanna Upcoming Movies: छावा फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने शानदार वापसी की और धुरंधर में तो लीड हीरो रणवीर सिंह से ही पूरी लाइम लाइट छीन ली लेकिन अब अक्षय खन्ना कुछ और धमाकेदार करने वाले हैं, कुछ ऐसा जैसे पहले कभी नहीं देखा गया.
तुम्बाड 2 में अक्षय खन्ना विलन?
Akshaye Khanna Tumbbad 2: खबर है कि तुम्बाड 2 के लिए मेकर्स ने अक्षय खन्ना को अप्रोच किया है. इस फिल्म में एक भूतिया विलन का किरदार है जिसके लिए अक्षय को परफेक्ट माना जा रहा है. मेकर्स ऐसा विलन चाहते हैं जो न सिर्फ डरावना हो बल्कि उसके अंदर इमोशनल डेप्थ हो. अगर अक्षय खन्ना इस रोल के लिए मना करते हैं तो मेकर्स नवाजुद्दीन को इस रोल के लिए चुन सकते हैं.
बता दें कि 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म है यानी इसे जनता ने खूब पसंद किया मगर कोई इसे थिएटर देखने नहीं गया,जब लोगों ने इसे OTT और TV पर देखा तो उन्हें यह अफ़सोस हुआ कि उन्होंने के मास्टरपीस के साथ अन्याय किया। इसके बाद से ही तुम्बाड 2 की मांग उठने लगी और इसी बज को चेक करने के लिए मेकर्स ने तुम्बाड को दोबारा रिलीज किया और फिल्म ने 40 करोड़ रुपए छाप दिए जबकि फिल्म जब पहली बार रिलीज हुई थी तब सिर्फ 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था जबकि फिल्म का बजट 15 करोड़ था और इसे फ्लॉप करार दिया गया था. कमाई होने के बाद सोहम शाह और PEN स्टूडियोज़ ने साथ मिलकर फिल्म का सीक्वल अनाउंस कर दिया.
अब तुम्बाड 2 भारी बजट में बनाई जा रही है, इसका बजट 150 करोड़ रुपए है जो पहले पार्ट से 10 गुना ज्यादा है. इसमें लीड रोल सोहम शाह करेंगे मगर विलन के लिए अक्षय खन्ना या नवाज के बीच कोई हो सकता है
