अक्षय खन्ना की धुरंधर 2 में धमाकेदार वापसी! मगर कैसे?

Akshaye Khanna Dhurandhar 2: बॉलीवुड के कूल एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की धुरंधर में जबरदस्त वापसी होने वाली है। आदित्य धर (Aditya Dhar) की स्पाई एक्शन फ्रैंचाइजी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है और यह 2026 का सबसे बड़ा एक्शन प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। धुरंधर पार्ट 1 ने हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और KGF 2 के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था। अब पार्ट 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री से हाइप और बढ़ गया है।

फिल्म की कहानी पहले पार्ट के क्लिफहैंगर से आगे बढ़ेगी। रणवीर सिंह का कैरेक्टर हमजा अब और गहराई में जाएगा, जबकि अक्षय खन्ना का रोल सीक्वल का गेम चेंजर होगा।

धुरंधर में मर चुका है रहमान डकैत

ये तो सभी जानते हैं कि धुरंधर के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना का किरदार यानी रहमान डकैत मर चुका है. लेकिन पहले पार्ट में अक्षय का इतना हाइप बना कि फैंस उन्हें दूसरे पार्ट में देखने की उम्मीद कर रहे हैं. यह पूरी पूरी तरह से अक्षय खन्ना स्टारर बन गई. ऐसे में डायरेक्टर आदित्य धर को आईडिया सूझा उन्होंने फैंस की डिमांड को पूरा करने और धुरंधर 2 में भी वही वाला बज बनाए रखने के लिए रहमान डकैत के किरदार को जिन्दा कर दिया।

जिन्दा करने का ये मतलब नहीं है कि रहमान डकैत ही जिन्दा हो गया, फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार के कुछ फ्लैशबैक सीन दिखाए जाएंगे जो कहानी से लिंक्ड होंगे हालांकि दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह की अहम किरदार में होंगे।

धुरंधर 2 रिलीज डेट

Dhurandhar 2 Release Date: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म धुरंधर का अगला पार्ट इसी साल मार्च की 19 को रिलीज होने वाली है. मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि पार्ट 2 की कमाई पार्ट 1 से ज्यादा हो सकती है क्योंकी जिन्होंने इस फिल्म को थिएटर में देखा वो दूसरे पार्ट को भी सिनेमाहॉल में ही एक्सपीरियंस करना चाहेंगे और जो चूक गए वे भी दूसरे पार्ट को देखने के लिए थिएटर ही जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *