Akshara Singh के नए गाने ने छुआ दिल, बाढ़ का दर्द और छठी मइया आस्था वजह

Akshara Singh's new song gives voice to the pain of floods and faith in Chhathi Maiya.

भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका Akshara Singh अपने नए गाने बाढ़ में बिहार छठी मैया खेवनहार को लेकर चर्चा में है बिहार में बाढ़ होने से प्रभावित लोगों की परेशानियां और छठी मैया के प्रति उनके आस्था को देखते हुए यह गाना तैयार किया गया है।

Akshara Singh's new song gives voice to the pain of floods and faith in Chhathi Maiya.

अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने में ऐसा क्या है खास?

Akshara Singh का यह गीत बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें और उनके जीवन पर पड़ने वाले असर को दिखाता है। गाने के टाइटल से ही इसका भाव समझ में आ जाता है कि इसमें बाढ़ की परेशानी के बीच छठ पूजा में छठी मैया से लोग सुरक्षा और बेहतर हालत की उम्मीद कर रहे हैं। भोजपुरी संगीत में लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की खास जगह हमेशा रही है ऐसे में बिहार की बाढ़ जैसी गंभीर समस्या को छठ मां के प्रति विश्वास के साथ जोड़ना इस गाने को एक अलग विषय देता है। अक्षरा सिंह के इस गाने का मुख्य आकर्षण केवल संगीत ही नहीं बल्कि बिहार के लोगों की भावनाएं और मुश्किल समय में उम्मीद बनाने का संदेश है।

ये भी पढ़े: Ekta kapoor ने बॉलीवुड में हिंदूफोबिया पर उठाए सवाल, सुनाया अनुभव

मनोज भावुक ने लिखे गीत के बोल, मधुकर आनंद ने दिया है संगीत

Akshara Singh के गाने के बोल गीत कर मनोज बाबू के द्वारा लिखे गए हैं जबकि इसका संगीत मधुकर आनंद के द्वारा तैयार किया गया है। अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज के जरिए इसमें भाव दिया है इस गीत को हरमोनिया रिकॉर्ड्स ने जारी किया है। मनोज बाबू भोजपुरी जगत में गीतकार और एक लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं वही मधुकर आनंद भोजपुरी जगत में जाने-माने संगीतकार रहे हैं दोनों की भागीदारी इस गीत को और भी क्रिएटिव बनाती है।

बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने भी पहुंची थीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का नाम बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद से जुड़ी खबरों में भी देखने को मिला था जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में वह भोजपुर जिले के आरा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिलने पहुंची थी और कुछ राहत की सामग्री भी बाटी थी। बिहार की बाढ़ और वहां के लोगों के परेशानियों पर आधारित इस गाने को उनकी इन गतिविधियों से जोड़कर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 20: विवादित वीडियो पर Nakul Dhull ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

भोजपुरी संगीत में सामाजिक मुद्दों को मिली है जगह

भोजपुरी गाने केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं होते हैं इसमें लोक संस्कृति धार्मिक विश्वास और सामाजिक स्थिति भी लंबे समय से संगीत का हिस्सा बनती रही है। बाढ़ जैसी आपदा पर आधारित यह गीत परंपरा से जुड़ा हुआ है। ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ के जरिए अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गाने के माध्यम से बिहार की बाढ़ की समस्या लोगों के सामने रखीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *