UGC Rollback Protest से डर गई मोदी सरकार! प्रभावशाली लोगों को किया हॉउस अरेस्ट

UGC Protest House Arrest: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन एक्ट के विरोध में 8 जनवरी को दिल्ली के राम लीला मैदान और जंतर मंतर में प्रोटेस्ट होना है. UGC Act के विरोध में सवर्ण समाज के लोग UGC Rollback को लेकर शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे हैं, दावा है कि मोदी सरकार ने इस आंदोलन को दबाने की कोशिश शुरू कर दी है. UGC Rollback Protest के प्रमुख चेहरों को हॉउस अरेस्ट कर लिया गया है. इनमे पत्रकार अजीत भारती (Ajeet Bharti House Arrest) करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत (Raj Shekhawat) आनंद स्वरुप महाराज जैसे कई प्रभावशाली लोगों को पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया है.

आनंद स्वरुप महाराज हॉउस अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने आनंद स्वरुप महाराज को हॉउस अरेस्ट कर लिया है. जबकि वे प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली की आराधना करेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे और 8 जनवरी को UGC Rollback Protest में हिस्सा लेने वाले थे.

अजीत भारती हॉउस अरेस्ट

UGC Act के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार और लेखक अजीत भारती को भी नॉएडा पुलिस ने हॉउस अरेस्ट कर लिया है. अजीत भारती ने खुद इसकी जानकारी दी है.

करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत हॉउस अरेस्ट

करनी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत भी इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए जंतर मंतर जा रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

आवाज दबाने की कोशिश

X में लोग इन पत्रकारों, धार्मिक गुरुओं और नेताओं की गिरफ़्तारी पर मोदी सरकार को खूब बुरा भला कह रहे हैं. यह कहा जा रहा है कि इसी सरकार ने देश विरोधी आंदोलन CAA प्रोटेस्ट जिसमे दंगे उसे उसे खत्म करने में नाकाम रही, इसी सरकार ने किसान कानून के खिलाफ हुए आंदोलन को इतने दिनों तक जारी रखने दिया लेकिन जब सामान्य वर्ग अपने हितों और भविष्य के लिए आगे आया तो सरकार ने गिरफ़्तारी शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *