सिंगरौली समेत एमपी के 10 शहरों में बनेगे एयरपोर्ट, नए सिरे से तैयारी शुरू

भोपाल। हवाई सेवा के मामले में मध्यप्रदेश में तेजी से काम किया जा रहा है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत एमपी के सिंगरौली समेत प्रदेश की 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई और इसको अमल पर लाने के लिए सीएम हाउस में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया है कि पहले चरण में इन 5 स्थानों पर एयरपोर्ट को तैयार किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने दी है।

इन शहरों में बनेगा एयर पोर्ट

जानकारी के तहत सीएम हाउस में आयोजित विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया एवं शहडोल हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में परिवर्तित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पांच एयरपोर्ट की स्वीकृति देते हुए सिंगरौली में जगह चिह्नित करने को कहा।

उड़ान योजना के तहत होगे विकसित

मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का यह विस्तार केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उड़ान योजना के तहत किया जाएगा। उड़ान योजना में पूरी राशि केंद्र सरकार देती है। जिससे हवाई सेवाओं को विस्तार किया जाता है। केंद्रीय मंत्री नायडू के अनुसार उड़ान योजना का अगले दस साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह योजना वर्ष 2036 तक जारी रहेगी।

ऐसे होगा एयरपोर्ट निर्माण का चयन

मध्यप्रदेश में जिन हवाई अड्रडों को विकसित किया जाना है उनके निर्माण का निणर्य औद्योगिक विकास और पर्यटन तथा दूरस्थ को दृष्टिगत रखते हुए लिया जा सकता है। ऐसे में सिंगरौली के साथ ही शहडोल, छिंदवाड़ा, खंडवा जैसे बड़े और दूरस्थ जिलों लिए जाने की उम्मीद है, तो वही केंद्रीय मंत्री नायडू ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश के विमानन विभाग के अधिकारियों को उज्जैन और शिवपुरी में नए हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *