वाराणसी। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देश में हाई अलर्ट है। इसी बीच बुधवार को मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम होने का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होते ही खलबली मच गई। इस मेल को गंभीरता से लेते हुए प्लेन को वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है।
जानकारी आ रही है कि इससे पहले, बुधवार दोपहर ही इंडिगो एयरलाइंस को एक ईमेल मिला जिसमें बम की धमकी दी गई. यह धमकी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद हवाई अड्डों के लिए थी। इस धमकी भरे ईमेल के बाद सभी प्रमुख एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।
एटीसी को मिला था मेल
जो जानकारी आ रही है, उसके तहत वाराणसी एटीसी को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। उस समय एयर इंडिया के इस फ्लाइट का लोकेशन वाराणसी क्षेत्र में रहा है। ऐसे में एटीसी ने फ्लाइट के पायलटों को अलर्ट जारी किया और जल्द से जल्द लैंडिंग की बात कही। वाराणसी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर कराई गई और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
बंम निरोधक दस्ता समेत पहुचा प्रशासन
विमान में बंम होने की जानकारी लगते ही बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की विस्तृत जांच की जा रही है और अधिकारी धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर चुके हैं। फोर्स ने एयरपोर्ट का टर्मिनल और विमानन एरिया को खाली कराया है। वहीं पुलिस के अफसरों के साथ एटीएस, एसटीएफ, इंटेलीजेंसी, आईबी, एलआईयू समेत कई टीमें पहुंच गई हैं।
