AI समिट में कांग्रेस की नंगई का वीडियो वायरल! पूरा देश बोल रहा ‘शर्मनाक’

AI Summit Congress Shirtless Protest Video: कांग्रेस पार्टी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का विरोध करते-करते वाकई भारत विरोधी होती जा रही है. यह कोई निजी स्टेटमेंट नहीं बल्कि AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नंगई के बाद पूरा देश बोल रहा है. दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे AI Summit 2026 में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता टी शर्ट उतारकर अंदर घुस गए और वहां पीएम मोदी के खिलाफ ‘Modi Is Compromised’ के नारे लगाने लगे.

गौरतलब है कि AI Summit में दुनिया भर से लोग आए हैं, ग्लोबल लीडर्स के साथ ग्लोबल मीडिया यहां पहुंची है. ऐसे में देश की छवि और देश के प्रधान मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए इससे अच्छा कोई और मौका कांग्रेस को नहीं मिला।

सोशल मीडिया में कांग्रेस और उसके लिए पेड ट्वीट्स करने वाले लोगों के पोस्ट देखकर समझ में आता है कि वे इस AI Summit से भारत की बढ़ती छवि को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने गड़बड़ की तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ा मगर एक स्टाल से इतने बड़े इवेंट को कांग्रेस ने फ्लॉप मान लिया और पूरे इवेंट को ग्लोबल लेवल पर बदनाम करने की कोशिशें की और अब नंगई पर उतारू हो गई.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह प्रदर्शन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब तक चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मंडपम के अंदर कैसे आए क्योंकि एंट्री के लिए पास या क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया और लिखा- AI समिट के चमकदार मंच के पीछे सच दबाया नहीं जा सकता। जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखें और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है।

Congress के लिए AI यानी Anti India

भाजपा ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X कहा कि कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया है। यह INC नहीं, बल्कि एंटी-नेशनल कांग्रेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *