वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 4 जून से होगे एग्जाम

वन रक्षक-जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा। जेल एवं वन विभाग में नौकरी का आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आ रहा है, क्योकि जिन उम्मीदवारों ने उक्त पदों पर नौकरी करने के लिए आवेदन फार्म जमा किए हुए है। उनके प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा जारी कर दिए गए है। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना प्रवेश पत्र ऑन लाइन प्राप्त कर सकते है।

4 जून से शुरू होगी परीक्षा

परीक्षा को लेकर जो अपडेट आ रही है। वह आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 4 जून 2026 से शुरू होगी और 19 जून 2026 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऐसी है जानकारी

यह परीक्षा 04 जून 2026 से शुरू होगी और परीक्षा पूरे राज्य में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए 1679 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा ली जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि) परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *