रीवा में मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर किया था अगवा

Accused arrested for brutal assault on an innocent child in Rewa.

रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से गत दिनों आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीती 3 जून 2026 को मंगलम पार्क में खेल रही मासूम को सर्वेश निखिल द्विवेदी निवासी ग्राम लुक, थाना जवा नामक युवक चॉकलेट का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। बच्ची के गायब होने की शिकायत मिलते ही रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में पूरे शहर में सघन नाकाबंदी कराई गई, जिसके चलते पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

शुरुआती रेस्क्यू के बाद जब ‘महिला बाल कल्याण समिति’ (CWC) की देखरेख में बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई और न्यायालय में बयान दर्ज हुए, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ कि आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम भी किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ीं।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और बताए गए हुलिए के आधार पर सुराग जुटा रही थी। आखिरकार 13 जून 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध सर्वेश निखिल द्विवेदी को हिरासत में लिया, जिसने सख्ती से हुई पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *