अगर प्रमोशन चाहिए तो AI Skill सीखना जरूरी, Accenture CEO Julie ने कहा….

accenture ceo julie sweet

Accenture CEO Julie Sweet: वैश्विक आईटी और कंसलटिंग कंपनी Accenture की सीईओ जूली स्वीट में कर्मचारियों की करियर ग्रोथ को लेकर एक बड़ा संकेत बताया है कंपनी की नेतृत्व प्लानिंग के अनुसार कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल सीखना अब बहुत जरूरी हो चुका है हाल ही में दिए गए उनके द्वारा बयान में कहा गया कि भविष्य में अगर कर्मचारियों को प्रमोशन और कैरियर में प्रगति चाहिए तो उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल क्षमता अच्छी तरह आनी चाहिए प्रमोशन इसी पर निर्भर करता है।

Accenture CEO Julie Sweet: Learning AI skills is essential for employees

कंपनी की प्लानिंग में AI Skill की बढ़ती हुई भूमिका

उनके द्वारा कंपनी की ग्रोथ को लेकर कहा गया कि डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन के मौजूदा दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्केल सिर्फ एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन ही नहीं बल्कि बुनियादी कार्य क्षमता भी है। सीईओ जूली स्वीट ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिस तरह पहले कंप्यूटर और डिजिटल टूल सिखाना जरूरी हुआ करता था उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग समझना भी जरूरी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया कि Accenture अपने बिजनेस मॉडल को तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधार पर बढ़ा रही है यही कारण है कि कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए प्रशिक्षित और स्किल अपग्रेड करने पर ध्यान देने को कहा जा रहा है।

ये भी पढ़े: Adobe CEO शांतनु नारायण का पद से इस्तीफा, जाने उनका networth….सैलरी..

AI निवेश और कर्मचारियों के प्रशिक्षण है जरूरी

Accenture ने अपने पिछले कुछ समय के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा की है कंपनी के प्लानिंग के अनुसार हजारों कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। टेक कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर सेवाएं भविष्य के रेवेन्यू का स्रोत बन सकती हैं इसी कारण कंपनियां अपने कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल सीखने पर जोर दे रही है। Accenture का लक्ष्य आने वाले सालों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा आधारित कार्य के लिए ट्रेनिंग देना है ताकि ग्राहकों को एडवांस टेक्नोलॉजी मिल सके।

टेक इंडस्ट्री में उभरता हुआ नया AI ट्रेंड

टेक्निकल इंडस्ट्री में यह बदलाव सिर्फ Accenture तक ही सीमित नहीं है पूरी टेक्निकल और कंसलटिंग इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम तेजी से बढ़ता जा रहा है। टेक्निकल सेक्टर में निवेश करने वाले लोगों की जानकारी के अनुसार आने वाले समय में कंपनी ऐसे कर्मचारियों को ज्यादा प्राथमिकता देगी जिन्हें आई टूल्स डाटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग करना आता होगा। इससे कार्य दक्षता बढ़ाने और लागत को कम करने में ज्यादा मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े: Adobe CEO शांतनु नारायण 18 साल बाद पद से इस्तीफा देगे, शेयर में गिरावट…

कर्मचारियों और उद्योग पर संभावित होगा प्रभाव

कंपनी के सीईओ जूली के द्वारा की जाने वाली घोषणा का सीधा असर कंपनी के कर्मचारियों के स्किल के विकास पर देखने को मिल सकता है। उद्योग से जुड़ी लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को लगातार नई तकनीक सीखनी होगी ताकि वह बदलते कार्य के वातावरण में कंपटीशन में बने रहे। हालांकि विशेषज्ञ यह स्पष्ट बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उद्देश्य मानव कार्यबल को पूरी तरह बदलना नहीं है बल्कि प्रोडक्शन को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *