AC Side Effects: गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए आजकल ज्यादातर लोग लंबे समय तक एयर कंडीशनर में ही रहते हैं। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक ज्यादातर ऐसी में रहने से आंखों की प्राकृतिक नमी अपने आप कम हो सकती है। ऐसे में AC के साइड इफेक्ट्स को समझना बहुत जरूरी है ताकि आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
लंबे समय तक AC में रहने से कैसे प्रभावित होती हैं आंखें?
आंखों के डॉक्टर के अनुसार एयर कंडीशनर कमरे की नमी को बहुत हद तक कम कर देता है। इससे आंखों की सतह पर मौजूद आंसुओं की पतली परत जल्दी से सूखने लगती है जिससे इसका असर यह होता है कि लोग आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी दिक्कतें महसूस करने लगते हैं। जिन लोगों को पहले से ही सुखी आंख की समस्या है वह लंबे समय तक कंप्यूटर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें ये परेशानी और ज्यादा देखने को मिलती है।AC Side Effects का सबसे ज्यादा असर तो यही देखने को मिलता है।
ये भी पढ़े: मानसून में Eye Infection से कैसे बचें? जानें लक्षण, कारण और बचाव
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की है जरूरत?
डॉक्टर के अनुसार ऑफिस में पूरे दिन ac में काम करने वाले कर्मचारी स्टूडेंट वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग और बुजुर्गों को अपनी आंखों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों में भी आंखों में सूखापन जल्दी बढ़ता हुआ देखा जा सकता है अगर आंखों में लगातार असहजता बनी रहती है तो इसे सामान्य नहीं मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अपनी आंखों में परेशानी होने पर क्या करें?
अगर आपको AC Side Effects से आंखों में जलन, लालपन, खुजली या सूखापन से महसूस हो रहा है तो बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से आई ड्रॉप खरीदकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक कुछ आई ड्रॉप में स्टेरॉयड मौजूद होते हैं जिसका गलत उपयोग होने से हमारी आंखों में नुकसान हो जाता है। सही इलाज के लिए आंखों के डॉक्टर से जांच होना बहुत जरूरीहै।
यह भी पढ़ें: HBV Cure पर नई उम्मीद, क्रॉनिक हेपेटाइटिस B के इलाज में आखिर क्या बदला?
आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं आसान उपाय
डॉक्टर सलाह देते हैं कि लगातार ac मैं बैठने के दौरान बीच-बीच में अपनी आंखों को आराम देना चाहिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए जिससे आपके शरीर में नमी बरकरार रहतीहै। अगर लंबी समय तक स्क्रीन पर काम करना पड़ता है तो नियमित अंतराल पर नजर हटाकर अपनी आंखों का आराम दे सकते हैं।
अगर आप तेज धूप में बाहर निकलते हैं तो यूवी प्रोटक्शन वाले चश्मे कभी उपयोग करें जिससे आपकी आंखों को सुरक्षा मिलेगा। आसान भाषा में बोला जाए तो एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन लंबे समय तक लगातार ac मैं रहने से आंखों पर असर जरूर पड़ सकता है।

