कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को 3 सेकेंड में 4 चांटे, मचा बबाल

राजस्थान। नीट परीक्षा धाधली समेत युवाओं के ज्वलंत समस्यों के खिलाफ सड़क पर उतरी कॉकरोच जनता पार्टी सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला किया गया है। हमलाबर एक युवक दीपके के चेहरे पर थप्पड़ों की बौछार कर दिया और 3 सेकेंड में 4 चांटे लगा दिए। जिससे रैली में मौजूद युवा भड़क गए और हमलाबर युवा के साथ मारपीट शुंरू कर दिए। इस अप्रत्याशित घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इन बड़े मुद्दों पर चल रहा था प्रदर्शन

दरअसल नीट पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं की अन्य समस्याओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके यहां आयोजित एक बड़े प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और आंदोलनकारी जुटे हुए थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल युवा ने अभिजीत पर हमला बोलते हुए थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसकी इस हरकत से प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

पुलिस ने सम्हाला

आक्रोशित भीड़ के हाथ लगा थप्पड़ बाज युवक को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है, हांलाकि अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आंदोलन स्थल में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सकें। वही सीजेपी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह किसी एक वर्ग की लड़ाई नही बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच की लड़ाई है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रांका का कहना था कि सिस्टम की गड़बड़ी है कि लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे है और युवाओं के साथ छलावा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *