राम मंदिर में हमले की साजिश रचने वाला ‘अब्दुल रहमान’ की जेल में हत्या! गोदरा गैंग शामिल?

Abdul Rahman Killed In Jail: हरियाणा के फरीदाबाद में नीमका जेल में कैद इस्लामिक आतंकी अब्दुल रहमान (Terrorist Abdul Rehman Killed In Nimka jail) की हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप उसी जेल में बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है. रहमान को 2 मार्च 2025 को पाली गाँव से दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था. वह अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था.

घटना 8 फरवरी की देर रात की है. आतंकी अब्दुल रहमान पर किसी धारदार चीज़ से हमला किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आतंकी की हत्या करने वाला अरुण चौधरी पहले जम्मू कश्मीर जेल में बंद था जिसे बाद में हरियाणा की जेल में शिफ्ट किया गया था. इस घटना के बाद बदनाम गैंगस्टर रोहित गोदरा का नाम सामने आ रहा है. सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल है  जिसमें एक व्यक्ति खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताकर आरोपी का धन्यवाद करता नजर आ रहा है.

rohit godara gang

अब्दुल रहमान की हत्या से गोदरा गैंग का कनेक्शन

इस हत्या के बाद महेंद्र देलाना नामक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमे उसने खुद को रोहित गोदरा गैंग का मेंबर बताया। उसने लिखा कि फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान को मार दिया गया है. जब ये पकड़ा गया था तब इसके बाद 2 ग्रेनेड मिले थे ये देश के खिलाफ कई गतिविधियों में शामिल था. अरुण चौधरी ने इसे अंजाम दिया है, हम उसको धन्यवाद करते हैं.

कैसे पकड़ाया था अब्दुल रहमान

मार्च 2025 में गुजरात ATS और हरयाणा STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 साल के अब्दुल रहमान को पकड़ा था. रहमस के पास से दो हैंड ग्रैनेड मिले थे. रहमान के पास से कुछ वीडियो मिले जिसमे राम मंदिर के लिए आपत्तिजनक जानकारी थी. जाँच में पता चला था कि आतंकी रहमान का अल कायदा से संबंध था. आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था. रिपोर्ट के अनुसार, अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए उसे दो हैंड ग्रेनेड और एक डेटोनेटर छिपाने के लिए दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *