आमिर खान की तीसरी शादी को विश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, पोस्ट में दी धमकी

At the age of 61, Aamir Khan married Gauri Spratt, beginning a new chapter in a private ceremony.

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी हाल ही में हुई शादी नहीं, बल्कि उनके नाम पर सामने आई एक कथित धमकी है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान को धमकी दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट और ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट में खुद को आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई बताते हुए कुछ लोगों ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पोस्ट में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर धमकियां भी दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि जो लोग ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले के बीच आमिर खान की हालिया शादी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ संगठनों ने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़ने की कोशिश की।

हालांकि, आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पत्नी गौरी ने अपना धर्म नहीं बदला है। आमिर के मुताबिक, गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और शादी के बाद भी उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां, रीना दत्ता और किरण राव ने भी कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया था।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *