Aam Budget 2026 : अगर शराब पीते हैं तो बजट करेगा निराश, शराब‑सिगरेट हुई महंगी, जानिए क्या हुआ सस्ता?

Aam Budget 2026 : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्तवर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में देश की आर्थिक तरक्की को तेज और मजबूत बनाने के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य गरीबों, वंचितों और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इ बजट में महंगाई पर भी असर डालने वाला एलान किया गया है। कई चीजें महंगी हुई हैं और कई चीजें सस्ती हो गई हैं।

शराब हुई महंगी तो बीड़ी हुई सस्ती

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के 9वे बजट में कई चीजें महंगी हुई हैं और कई सस्ती भी हुई हैं। इस बजट में शराब की कीमतें बढ़ा दी गई हैं, जिससे शराब महंगी हो गई है। इसके अलावा, सिगरेट भी महंगी हो गई है। वहीं, बीड़ी सस्ती हो गई है। देश में शराब के शौकीनों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में, शराब महंगी होने से शराब पीने वालों की जेब पर असर पड़ेगा और उन्हें अपनी मनपसंद शराब खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि, जानकार कहते हैं कि यदि शराब खरीदने वालों की संख्या में गिरावट नहीं होती है, तो सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और उसे फायदा होगा।

शराब का दाम बढ़ाने का मकसद

शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। कई जगहों पर शराब की बिक्री पर रोक भी लगी है। डॉक्टर भी इसका सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद, लोग शराब पीने से नहीं हिचकिचाते हैं। अब देखना यह है कि शराब की नई कीमतें शराब के शौकीनों को कितना परेशान करती हैं।

बजट में दवाएं हुई सस्ती

इस बजट में अन्य कई वस्तुओं की कीमतें कम होने की भी घोषणा की गई है। अब खेल-कूद का सामान सस्ता होगा। साथ ही, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी अब सस्ती हो जाएंगी। विशेष रूप से, कैंसर की 17 दवाएं और 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। देश में बढ़ती मधुमेह, कैंसर, हृदय, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों जैसे- गैर संक्रामक रोगों को देखते हुए सरकार अगले 5 सालों में फार्मा और बायो टेक सेक्टर के विकास में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार जांच और शुरुआती इलाज पर विशेष ध्यान देगी ताकि लोगों को इन बीमारियों से बचाने की क्षमता को मजबूत किया जा सके।

मोबाइल फोन होंगे सस्ते

बजट में चमड़े के जूते और लेदर प्रोडक्ट भी कम कीमत पर मिलेंगे। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बैट्री भी सस्ती हो जाएगी। बीजिंग की मदद से, बायोगैस और CNG भी सस्ते होंगे। माइक्रोवेव ओवन और सोलर से जुड़े उपकरण भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। कपड़े भी सस्ते होंगे।

यह भी पढ़े : Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में महायुति ने सुनेत्रा को कुर्सी देकर चली बड़ी चाल, पवार परिवार हैरान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *