जालंधर। पंजाब के जालंधर में स्कूटी सवार हमलाबरों ने आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकार हत्या कर दिए। यह घटना शुक्र्रवार की सुबह मॉडल टाउन इलाके में तब हुई जब वे गुरूद्वारे से निकल कर आपनी थार गाड़ी में सवार ही हुए थें। इसी बीच स्कूटी सवार युवक उन्हे घेर लिए और उनके वाहन में बैठे लक्की पर ताड़तड़ गोलिया चलानी शुरू कर दिए। 52 वर्षीय लक्की को अस्पताल ले जाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए है।

सीने और सिर में लगी गोलिया
आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय के सीना और सिर में हमलाबरों ने गोलिया चलाई है। जिनमें 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। इस घटना से परिजन सन्न रह गए और उन्हे मौत का यकीन ही नही हो रहा था। जिसके चलते एक से दूसरी अस्पताल लेकर दौड़ते रहे, लेकिन डॉक्टर उन्हे मृत बताया।
पुलिस ने की घेराबंदी
आप नेता की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या किए जाने की वारदात से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एडीसीपी के अनुसार पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रेड कर रही है। पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही हमलाबरों की पहचान करने में लगी हुई है। वहीं शेरू ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मर्डर की जिम्मेदारी ली है।
पत्नी भी लड़ चुकीं है चुनाव
जानकारी के अनुसार, लक्की ओबरॉय जालंधर कैंट में ।।च् के हलका इंचार्ज थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इसके इलावा दो भाई और मां भी हैं। उनकी पत्नी नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
