युवती ने लिफ्ट के बहाने रूकवाई भाजपा नेता की कार, फिर हो गया बड़ा कांड…

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से अपहरण एवं लूट के सनसनी खेज वारदात मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के करीब 5.97 लाख रुपये का मशरूका, हथियार और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता की कार रूकवाने वाली युवती भी इस लूट गिरोह की सदस्य है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अपराधिक किस्म के है और कई लोगो पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है।

लिफ्ट के बहाने युवती ने रूकवाई थी कार

जानकारी के तहत फरियादी प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा है। उन्होने पुलिस को बताया कि 10 मई को वे भोपाल से राजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान कुरावर थाना क्षेत्र के तीज बड़ली इलाके में एक युवती ने उनसे लिफ्ट मांगी। जैसे ही कार रुकी, पहले से घात लगाए 7-8 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने चाकू और हथियारों के दम पर दीपक शर्मा को बंधक बना लिया और जंगल की ओर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और सोने की अंगूठी, राडो घड़ी, नगदी, एटीएम कार्ड और चेकबुक लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित को डराकर बैंक खाते से पैसे भी निकलवाए और चेक पर जबरन साइन कराए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद दीपक शर्मा ने 12 मई को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाएं थें।

आरोपी पहुचे सलाखों में

राजगढ़ एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कुरावर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम को जांच में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सीहोर में दबिश देकर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट का सामना एवं वाहन आदि भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *