एमपी के अनूपपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 लोगो की मौत, सीएम ने 4-4 लाख रुपये दी आर्थिक सहायता

अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर जिला अंतर्गत पुष्पराजगढ़ तहसील के तिवनी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई। जिससे उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि तकरीबन 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का ईलाज नजदीके अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क हादसे को लेकर एमपी के सीएम मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा किए है।

यह थी घटना

पुलिस के अनुसार जिले के गिंजरी, पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ बिजौरा ग्राम पंचायत के तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब दस फीट नीचे जा गिरे। बताया गया ट्रॉली में कुल लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे।

इनकी हुई मौत

मृतकों में घनश्याम सिंह 45 वर्ष, भूपत सिंह 50 वर्ष निवासी पढमनिया, सहबल बैगा पिता गल्ली राम 55 वर्ष एवं बीर सिंह 60 वर्ष निवासी गिजरी की पहचान हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया गया चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था पुलिया में गाड़ी को मोड़ नहीं पाया और अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई।

सीएम ने मृतक परिवार के साथ जताई संवदेना

इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *