रीवा के पीटीएस की रसोई में सजी महफिल, एसपी ने जांच के दिए आदेश

रीवा। रीवा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल यानि पीटीएस में पुलिस कर्मियों की महफिल सजी होने का मामला सामने आने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस कर्मियों के इस महफिल का वीडियों सामने आने के बाद रीवा एसपी ने इसे गंभीरता से लिए है। वायरल वीडियों पीटीएस के शासकीय मेस का बताया जा रहा है। जंहा नव आरक्षकों के लिए हर दिन खाना बनता है। तो वही कुछ पुलिस कर्मी मेस में अनुशासन कीं धज्जियां उड़ाते हुए शासकीय मेस मयखाने तब्दील किए है।

शराब और चिकन की हो रही थी पार्टी

वायरल वीडियों एवं जो जानकारी आ रही है उसके तहत नवआरक्षकों के भोजनालय में मुर्गा और शराब की यह पार्टी चल रही थी। जिसमें पुलिस कर्मी जाम छलकते हुए पार्टी करते नजर आ रहे है। जब पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मुर्गा और शराब की इस तरह से पार्टी आयोजित होगी तो वह ट्रेर्निग लेने वाले एवं भोजन करने वाले आरक्षकों में किस तरह का भाव जागृत होगा यह तो साफ नजर आ रहा है, बहरहाल यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब विभागीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है।

रीवा एसपी ने दिए ऐसा निर्देश

पीटीएस मेस में शराब खोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने इस मामले में मीडियों को जानकारी देते हुए बताए कि वीडियों उनके संज्ञान में आया है। उन्होने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है कि यह वीडियों कब का है और इसमें कौन शामिल है। इसकी जांच रिर्पोट आने के बाद विभागीय स्तर पर एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *