अल सुबह कटक के सरकारी अस्पताल मे लगी भयंकर आग, जिंदा जल गए 10 मरीज, दर्जनों झुलसे

ओडिशा। देश के ओडिशा राज्य के कटक से एक बड़ा हादसा सामने आया है। सोमवार की अल सुबह 3 बजे कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भयंकर आग लग गई। दिल को दहला देने वाली इस घटना में न सिर्फ भगदड़ मच गई बल्कि लोगो में चीख पुकार मच गई। जानकारी के तहत आग हास्पिटल के पहंली मंजिल में संचालित ट्रामा सेंटर के आईसीयू में लगी है। आग को बुझाने के लिए पूरा अमला जुट गया, लेकिन तब आग से जबरदस्त जन और धन की हानि हुई है।

10 मरीजों की मौत, दर्जनों झुलसे

श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर के आईसीयू में तकरीबन 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के 11 कर्मचारी झुलस गए। आग लगने का अधिकाधिक कारण अभी सामने नही आया है। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

पूरे राज्य के मरीज पहुचते है ईलाज कराने

श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। हादसे की जानकारी लगने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *