बिजली मीटर रीडर पर एक सख्स ने छोड़ दिए अपने तीन कुत्ते, उसकी हालत हो गई खराब

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक मामला सामने आ रहा है। जिसमें बिजली मीटर रीडर पर एक सख्स ने अपने तीन पालतू कुत्तों को छोड़ दिया। कुत्तों के हमले से मीटर रीडर की हालत खराब हो गई। घटना के बाद बिजली कर्मचारी ने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दिया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

यह थी घटना

जो जानकारी आ रही है उसके तहत शताब्दीपुरम निवासी 40 वर्षीय रवींद्र सिंह राजावत हजीरा जोन में बिजली विभाग के लिए काम करते हैं। वह अपने साथी आदित्य भदौरिया के साथ इंदिरा नगर में बिजली बिलों की जांच कर रहे थे। उनका आरोप है कि आरोपी वीरू तोमर ने न सिर्फ अपने पालतू कुत्ते उन पर छोड़ दिए थें बल्कि उनके साथ गाली-गलौज करके मरपीट किए है। इतना ही नही उन्होने धमकी भी दिए है।

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *