मऊगंज जिले के युवाओं को अच्छा अवसर, 28 जनवरी को रोजगार मेला, 22 हजार तक मिलेगा वेतन

मऊगंज। युवा संगम कार्यक्रम के तहत सेठ रधुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

10 कंपनिया देगी रोजगार

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 10000 रुपए से 22 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

रोजगार मेले में युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा। उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी बजाज ऑटो लि.मि. चाकन औरंगाबाद, याजाकी इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद, ब्राम्हादेवी इंजीनियरिंग इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.), प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, कैरियर्स डिस्ट्रीब्यूटर एण्ड सप्लायर्स रीवा, गोकलदास एक्सपोर्टस लि. बेंगलूरू, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा तथा सीआईआई-एमसीसी गुजरात में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *