हेल्मेट चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और पुलिस के बीच विवाद, जाम हो गई सड़के

इंदौर। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान इंदौर शहर में महू नाका चौराहे पर विवाद की स्थित बन गई। जांच के दौरान बीजेपी नेता और पुलिस के बीच न सिर्फ बहस शुरू हो गई बल्कि बीजेपी नेता के समर्थक मौके पर पहुच गए और सड़क जाम कर दिए। जिससे शहर का यातायात बाधित हो गया।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे की बाइक को पुलिसर्मियों ने महू नाका चौराहे पर रोकने की कोशिश की। इस दौरान जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो पुलिसकर्मी ने हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया, हांलाकि पुलिस अधिकारी मामले को सम्हालने में लगे रहे, लेकिन नाराज लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे।

महू नाका पर लगाया जाम

जानकारी के तहत पुलिस ने जिस वीरेंद्र शेडगे की बाइक को रोकी थी वह भाजपा विधानसभा 4 के प्रभारी हैं। इस घटना के बाद नेता के समर्थक बड़ी संख्या में महू नाका चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। उन्होंने टीआई राधा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई कर हटाने की मांग की। पुलिस और बीजेपी नेता के बीच विवाद और चक्काजाम आंदोलन से शहर की यातायात प्रभावित रही और वाहन जाम में फसे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *