नासिक। महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिला अंतर्गत डिंडोरी क्षेत्र के शिवाजी नगर में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुचा प्रशासन का अमला रात के अंधेरे में कुए के अंदर फंसे लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू चला और क्रेन एवं तैराकों की मदद से सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
फंक्शन करके लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार एक बैंक्वेट हॉल में फंक्शन में शामिल होने के लिए गया हुआ था और रात में वे सभी घर जा रहे थे, तभी वेन्यू के पास एक कुएं में उनकी कार गिर गई। लोग मौके पर पहुंचे और दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाले है।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत पीड़ित परिवार डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), अनिल दरगुडे (14) श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) के रुप में की गई है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रहा है तो वही दरगुडे परिवार में चीख-पुकार मच गई हैं।




