Site iconSite icon SHABD SANCHI

Vijay Kedia Portfolio में 5 नए शेयर शामिल, Websol ने दिया 44% रिटर्न

5 new shares added to Vijay Kedia Portfolio, Websol Energy gave 44% return5 new shares added to Vijay Kedia Portfolio, Websol Energy gave 44% return

5 new shares added to Vijay Kedia Portfolio, Websol Energy gave 44% return

Ace investor Vijay Kedia की पोर्टफोलियो में मार्च 2026 तिमाही के दौरान पांच नए शेयर जुड़ने की जानकारी सामने आ रही है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार इनमें शामिल कुछ शेरों ने पिछले तीन महीने में लगभग 44% तक का रिटर्न प्राप्त किया है। खास तौर पर वैबसोल एनर्जी सिस्टम में तेजी होने पर निवेश करने वाले लोगों का ध्यान इस पर ज्यादा आकर्षित हुआ है। इस पोर्टफोलियो अपडेट का असर स्मॉल कैप थीमैटिक सेक्टर के शेरों पर भी देखा गया है।

Vijay Kedia ने कौन-कौन से नए शेयर जोड़े

इस वर्ष मार्च 2026 की शेयर होल्डिंग पेटर्न के अनुसार Vijay Kedia ने Websol Energy Systems, SPML Infra, Precision Camshafts, Mahamaya Lifesciences और Exato Technologies मे अपनी नई हिस्सेदारी हासिल की है। बाजार के निवेशकों के अनुसार इन कंपनियों का चयन हाई ग्रोथ और सेक्टर आधारित थीम को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इनमें Websol Energy Systems सबसे अधिक फेमस कंपनी है क्योंकि इसके शेयर बीते 3 महीने में करीब 44% की तेजी प्राप्त किए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग और घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर पॉजिटिव माहौल को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: SBI Q4 Results में मुनाफा बढ़ा, लेकिन मार्जिन दबाव से शेयर टूटा दिखा

Vijay Kedia का Renewable Energy और Infra सेक्टर पर फोकस

विजय केडिया के पोर्टफोलियो की नई निवेशों को देखा जाए तो रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और auto Ancillary सेक्टर पर उनका फोकस साफ दिखाई देता है। वैबसोल एनर्जी और सपीएमएल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे शेयर सरकार की ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी योजनाओं से जुड़े हुए हैं।

क्या कारण रहे शेयरों में तेजी के पीछे?

बाजार विश्लेषकों के अनुसार केंद्र सरकार के कैंपस खर्च और ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते निवेश से इन सेक्टरों को मध्यम अवधि में लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रेसीजन कैंपशाफ्ट जैसे ऑटो कंपोनेंट शेयर में निवेश को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिकवरी और एक्सपोर्ट ग्रंथ से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्टॉक मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार किसी बड़े निवेशक की हिस्सेदारी सामने आने के बाद स्मॉल कैप शेयर में तेजी आना बहुत आम बात है। विजय किड़िया जैसे फेमस निवेशकों की खरीदारी बाजार में पॉजिटिव संकेत बताई जाती है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि कई बार ऐसे share में तेजी कुछ समय के ही देखी जाती है। काम लिक्विडिटी वाले स्मॉल कैप शेरों में उतार-चढ़ाव अधिक देखा जाता है इसलिए निवेश करने वाले लोगों को केवल निवेशक का नाम देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़े: epfo 3.0 atm withdrawal

निवेशकों के लिए क्या है अब संकेत

Vijay Kedia लंबे समय से “SMILE” निवेश प्लानिंग के लिए फेमस है जिसमें स्मॉल इन साइज और लार्ज इन एस्पिरेशन वाली कंपनियों पर मुख्य रूप से फोकस किया जाता है। बाजार की विशेषज्ञ के अनुसार उनका ताजा पोर्टफोलियो अपडेट ये संकेत देता है कि वह अभी हाई ग्रोथ थीम वाले बिजनेस पर भरोसा बनाए हैं। हालांकि बाजार विश्लेषकों के अनुसार खुदरा निवेशकों को किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपनी कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन, वैल्यूएशन कर्ज और बिजनेस मॉडल के बारे में पता होना जरूरीहै। यह खबर केवल बाजार की गतिविधि की जानकारी है इसको निवेश की सलाह ना लें।

Exit mobile version