खरगोन में फूड पॉइजनिंग से 37 लोग बीमार, हरतालिका तीज पर खाई थी रबड़ी

खरगोन। हरतालिका तीज पर रबड़ी खाना तीन दर्जन से ज्यादा महिला-पुरूष और बच्चों को मंहगा पड़ गया। रबड़ी उनके लिए विषाक्त बन गई और सभी उल्टी-दस्त से पस्त हो गए। अनन-फनन में सभी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला मध्यप्रदेश के खरगौन जिला से सामने आ रहा है। मौके पर पहुची प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

37 लोगों की बिगड़ी तबियत

जानकारी के तहत खरगोन के टांडा बरुड़ में हरतालिका तीज पर रबड़ी खाने के बाद 37 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. इन लोगों ने रबड़ी एक होटल से खाई थी. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. इनमें से 17 लोगों को खरगोन के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जिला अस्पताल में 4 बच्चों समेत 8 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं, करीब 20 मरीजों का उपचार टांडा बरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया जा रहा है।

रबड़ी का लिया गया सैंपल

घटना की जानकारी मिलते ही बरुड़ पुलिस होटल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी होटल से रबड़ी के सैंपल लिए हैं. इन सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि रबड़ी में किसी तरह की मिलावट या खराबी थी या नहीं. प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल रबड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन लोगों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *